लाइव न्यूज़ :

Video Viral: ट्रैफिक के बीच शख्स ने चलाई एक पहिया साइकिल, दिखाया गजब का बैलेंस; यूजर्स बोले- भई वाह...

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2024 12:27 IST

Video Viral: कोई इंडिकेटर न होने बावजूद शख्स खुद ही साइकिल लेन में सही से चला पा रहा है।

Open in App

Video Viral: फर्ज कीजिए कि आप रात को ऑफिस से घर लौट रहे हैं और आपको सड़क पर एक ऐसा वाहन दिखे जिसे पहले आपने कभी देखा न हो। जी हां, हम यहां किसी फैंसी कार की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एक पहिया साइकिल की। हैदराबाद की सड़कों पर एक शख्स एक पहिया साइकिल चलाता दिखा। सच पूछें तो यह शख्स का संतुलन बनाने का हुनर ही था जिसने उसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया। फिर क्या था इंस्टाग्राम पर भी वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हैदराबाद की एक सड़क पर काफी ट्रैफिक है। सभी वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। एक पहिया साइकिल के इर्द-गिर्द कार और बाइकें चल रही हैं। अमूमन एक पहिया साइकिल सड़कों पर चलाता कोई दिखता नहीं है। इसलिए लोगों ने शख्स की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि आपको बता दें कि जितना आसान दो पहिए वाली साइकिल चलाना होता है उतना आसान एक पहिया साइकिल चलाना नहीं होता। एक पहिया साइकिल चलाने के लिए किसी भी शख्स को अच्छा संतुलन बनाना आना चाहिए। यही हुनर उस शख्स के पास भी था जो कि हैदराबाद की सड़क पर साइकिल चला रहा था। 

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स साइकिल चलाते दौरान अच्छा संतुलन बनाए हुए है। वह काफी बढ़िया तरीके से साइकिल चला रहा है। कोई इंडिकेटर न होने बावजूद शख्स खुद ही साइकिल लेन में सही से चला पा रहा है।

हालांकि वीडियो देख लोगों ने सवाल किए कि क्या भारत की सड़कों पर एक पहिया साइकिल चलाना सुरक्षित है? कुछ लोगों ने एक पहिया साइकिल को खरीदने की दिलचस्पी भी दिखाई और इसे लेकर कमेंट भी किया।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल