लाइव न्यूज़ :

बिहार: जेडीयू सांसद ने मुसलमानों और यादवों के लिए काम करने से किया इनकार, सांसद ने स्पष्ट रूप से बताई वजह

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2024 21:24 IST

सीतामढ़ी से जेडी(यू) सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, जिसमें वह बिहार में मुस्लिम और यादव समुदाय के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम और यादव समुदायों की मांगों पर ध्यान नहीं देंगेजदयू सांसद का कहना है कि हाल के लोकसभा चुनावों में उन्हें मसलमानों और यादवों का समर्थन नहीं मिलालोकसभा चुनाव में उन्होंने सीतामढ़ी सीट पर राजद के अर्जुन राय को 51,000 से अधिक मतों से हराया

पटना: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सोमवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम और यादव समुदायों की मांगों पर ध्यान नहीं देंगे, क्योंकि हाल के लोकसभा चुनावों में उन्हें उनका समर्थन नहीं मिला। सीतामढ़ी से जेडी(यू) सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है, जिसमें वह बिहार में मुस्लिम और यादव समुदाय के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जेडीयू सांसद ठाकुर ने सवाल किया कि उन्हें उनके (मुस्लिम और यादव समुदाय के) लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) और लालू यादव का चेहरा क्यों नहीं देखना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे उन्हें तीर (जेडीयू का चुनाव चिह्न) में नरेंद्र मोदी की छवि दिखाई देती है।

सांसद ने कहते हुए नजर आए, "जो लोग (मुस्लिम और यादव समुदाय के) आना चाहते हैं, वे आ सकते हैं, चाय-नाश्ता कर सकते हैं और फिर चले जा सकते हैं, लेकिन किसी मदद की उम्मीद न करें। जब आपको तीर (जेडी-यू का चुनाव चिह्न) में नरेंद्र मोदी की छवि दिखाई देती है, तो मुझे आपके तीर (राजद का चुनाव चिह्न) में लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) और लालू यादव का चेहरा क्यों नहीं दिखाई देना चाहिए?"

ठाकुर ने एक कहानी साझा की: "मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति किसी काम से मेरे पास आया था। मैंने उसे साफ-साफ बता दिया कि वह पहली बार आया है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। अन्यथा, मैं आसानी से जाने नहीं देता। मैंने उससे पूछा कि क्या उसने राजद को वोट दिया है? और दिलचस्प बात यह है कि वह सहमत हो गया। मैंने उससे कहा कि चाय पीकर जाओ। मैं तुम्हारा काम नहीं करूंगा।" 

इस बीच, राजद ने ठाकुर को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए याद दिलाया कि उनकी पार्टी के भाजपा के साथ गठबंधन के बावजूद, अब वे लोकसभा में सीतामढ़ी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "कोई भी नेता, चाहे वह सांसद हो, विधायक हो या फिर प्रधानमंत्री, किसी जाति या समुदाय से नहीं होता। जब वह चुनाव जीतता है, तो वह उस क्षेत्र का प्रतिनिधि बन जाता है। 

देवेश चंद्र ठाकुर अब सीतामढ़ी के निर्वाचित सांसद हैं। उनके लिए, उस क्षेत्र का हर व्यक्ति समान होना चाहिए, और उन्हें जाति और समुदाय को वर्गीकृत किए बिना सभी के लिए काम करना चाहिए। हालांकि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में है, लेकिन उन्हें भगवाकरण नहीं करना चाहिए।"

बिहार में जेडी(यू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अर्जुन राय को 51,000 से अधिक मतों से हराया। 

टॅग्स :जेडीयूबिहारसीतामढ़ीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो