लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग, विद्यानंद विकल ने फेसबुक पोस्ट लिखा, पढ़िए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 16:47 IST

Bihar Politics News: डीएमके के एमके स्टालिन, झामुमो के हेमंत सोरेन, सपा के अखिलेश यादव, बीजद के नवीन पटनायक, राजद के तेजस्वी यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी।

Open in App
ठळक मुद्देसादगी पसंद निशांत सक्रिय राजनीति के माध्यम से राज्य की बेहतर सेवा कर सकते हैं।निशांत शामिल होते हैं तो यह दल के लिए और अच्छा होगा।जदयू की नेतृत्वकारी टीम में शामिल करना चाहिए।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार क्या सियासत में भी कदम रखेंगे? दरअसल, जदयू नेताओं के द्वारा इसकी मांग शुरू कर दी गई है। राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह अपने पुत्र निशांत कुमार को जदयू की मुख्यधारा की राजनीति में शामिल करें। उनके पोस्ट पर बहुतायत टिप्पणी इस मांग के पक्ष में है। विकल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बदलते राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में बिहार को एक युवा नेतृत्व की जरूरत है और ई. निशांत में युवा नेतृत्व के सारे गुण मौजूद हैं। जदयू के एक अन्य नेता परमहंस कुमार ने भी कहा कि निशांत के मन में धन या पद का लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि सादगी पसंद निशांत सक्रिय राजनीति के माध्यम से राज्य की बेहतर सेवा कर सकते हैं।

उन्हें निश्चित रूप से राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू में पहले से अच्छे नेता मौजूद हैं। अगर निशांत शामिल होते हैं तो यह दल के लिए और अच्छा होगा। विकल के पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले लोगों ने कहा है कि निशांत को जदयू की नेतृत्वकारी टीम में शामिल करना चाहिए। निशांत की राजनीतिक सक्रियता को जदयू और राज्य के हित में बताया गया है।

हालांकि निशांत की राजनीति में दिलचस्पी कभी खुलकर सामने नहीं आई है। वैसे कुछ खास अवसरों पर उन्होंने अपने पिता के कामकाज की प्रशंसा की है। 2007 में अपनी मां मंजू सिन्हा के निधन के बाद से निशांत लगातार अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री निवास में ही रहते हैं। बी टेक की पढ़ाई कर चुके निशांत का झुकाव अध्यात्म की ओर है। हालांकि देश की क्षेत्रीय पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व संतानें ही करती हैं।

इसमें डीएमके के एमके स्टालिन, झामुमो के हेमंत सोरेन, सपा के अखिलेश यादव, बीजद के नवीन पटनायक, राजद के तेजस्वी यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी। ये सब उन दलों के नेता हैं, जिनकी स्थापना में उनके परिवार या पिता का ही योगदान रहा है। बसपा प्रमुख मायावती और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अविवाहित हैं। दलों में नेतृत्व निकटस्थ रिश्तेदार को आगे बढ़ाया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार