लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी आतंकी पन्नू हत्या की साजिश रचने का आरोपी निखिल गुप्ता का हुआ प्रत्यर्पण, चेक रिपब्लिक से लाए गए अमेरिका: रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2024 13:46 IST

Pannun Murder Plot: निखिल गुप्ता वर्तमान में ब्रुकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है, जहां उसे एक कैदी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

Open in App

वाशिंगटन: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता का चेक गणराज्य से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पण किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय गुप्ता को खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में पिछले साल अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था।

गुप्ता को 17 जून, सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। गुप्ता वर्तमान में ब्रुकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है, जहां उसे एक कैदी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट उसके प्रत्यर्पण की रिपोर्ट करने वाला पहला समाचार आउटलेट था।

गौरतलब है कि अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्ता पर भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर उत्तरी भारत में एक संप्रभु सिख राज्य की वकालत करने वाले अमेरिकी निवासी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

गुप्ता का प्रत्यर्पण वार्षिक ICET वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की नई दिल्ली यात्रा से पहले हुआ है। उम्मीद है कि सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। भारत ने इस तरह के मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और आरोपों की जांच शुरू की है।

गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन पर "अनुचित आरोप" लगाए गए हैं। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, निखिल गुप्ता की वकील रोहिणी मूसा ने भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को एक याचिका में लिखा है कि उनके मुवक्किल पर अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि "रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जो याचिकाकर्ता को कथित पीड़ित की हत्या की कथित साजिश से जोड़ता हो। 

वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, "मूसा ने शिकायत की कि गुप्ता को हिरासत के शुरुआती चरण के दौरान "अमेरिकी एजेंसियों के अनुचित प्रभाव में" चेक सरकार द्वारा नियुक्त वकील से प्रतिकूल कानूनी सलाह मिली। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपनी विदेश नीति के लिए एक-दूसरे पर दोषारोपण करते रहते हैं।"

जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पिछले साल  जून में भारत से प्राग गए थे और उन्हें चेक अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। पिछले महीने, चेक कोर्ट ने अमेरिका भेजे जाने से बचने के लिए उनकी याचिका को खारिज कर दिया, जिससे चेक न्याय मंत्री के लिए उन्हें प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ हो गया।

रविवार को जेल ब्यूरो की वेबसाइट पर नाम से कैदी की खोज से पता चला कि 52 वर्षीय गुप्ता को संघीय प्रशासनिक हिरासत केंद्र, ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

टॅग्स :अमेरिकाCzech Republicभारतजेलकोर्टहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान