लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में खाली पेट खाएं लहसुन, इम्यूनिटी मजबूत, डायबिटीज जैसे 8 रोगों से मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: September 26, 2020 16:14 IST

खाली पेट लहुसन खाने के फायदे : कोरोना काल में रोजाना सुबह दो लहसुन की कलियां चबाएं

Open in App
ठळक मुद्देलहसुन डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायककान के भयंकर दर्द से छुटकारा पाने के लिए यूज करें लहसुनगले का इन्फेक्शन के इलाज में सहायक

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन कई गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायक है। 

लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिस वजह से इसका इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। लहसुन एक बेहतरीन दर्द नाशक है। लहसुन पेट के कीड़े को मारता है, साथ ही सफेद दाग और पेट की गैस की समस्या से राहत दिलाता है। 

लहसुन पेट साफ करने के लिए भी उपयोगी होता है। इससे न केवल आपका कोलेस्ट्रोल कंट्रोल रहता है बल्कि यह आपकी रोग इम्यूनिटी सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। 

खांसी को जड़ से करता है खत्म खांसी एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकता है। मौसम बदलने के साथ-साथ खांसी, सर्दी, जुकाम जैसी समस्या आम हो जाती है। ऐसे में लहसुन का रस पांच बूंद एक चम्मच शहद में मिलाकर पीने से खांसी, सर्दी, जुकाम से छुटकारा मिल जाता है। 

गले का इन्फेक्शन के इलाज में सहायकलहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिस वजह से यह गले में मौजूद इंफेक्शन को दूर करने में सहायक है। यदि आपको गले से संबंधित किसी भी प्रकार का संक्रमण है तो आप इस रस को शहद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

दांत दर्द से दिलाए आराम बहुत से लोगों को दांत में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में लहसुन की कली पीसकर यदि दर्द की जगह पर लगा दी जाए तो कुछ ही मिनट में दर्द गायब हो जाता है।

कान के भयंकर दर्द के लिएयदि आपके कान में दर्द बना रहता है या फिर मैल से आपको कम सुनाई पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सरसों के तेल में या तिल के तेल में लहसुन की कलियां डालकर गर्म कर लें। जब लहसुन जल जाए तो इसे आंच से उतारकर ठंडा होने दें और तेल को छानकर कान में दो-चार बूंद डालें। इससे कान दर्द की समस्या दूर होगी। 

कमर दर्द से दिलाए छुटकारा यदि आपकी कमर में दर्द रहता है तो आप सरसों के तेल में अजवाइन, लहसुन और हींग डालकर उसे गर्म कर लें आप इस तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और इससे कमर की मालिश करें, यह तेल गठिया एवं जोड़ों के दर्द के लिए भी काफी लाभदायक साबित होगा।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकमधुमेह यानी डायबिटीज के रोगियों के लिए बार-बार पेशाब करना, उनके शरीर में पोटेशियम को कम कर देता है जबकि लहसुन उस कमी को पूरा करने में मददगार होता है। इसलिए यदि आप शुगर के मरीज हैं तो ऐसे ही लहसुन खाना शुरू कर दें।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार