लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव की बेटी ने सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा में हासिल किए 98 प्रतिशत अंक, पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कही ये बात

By सुमित राय | Updated: July 11, 2020 15:25 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी आदिती को सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा आईएससी में 98 प्रतिशत अंक मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'मेरी बेटी अदिति को ISC 12वीं में 98 प्रतिशत नंबरों के लिए बधाई।'अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर उनकी बेटी ने जवाब दिया और लिखा, "थैंक यू पापा।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने 'द काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' (सीआईएससीई) की 12वीं की परीक्षा आईएससी में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।

अखिलेश ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते लिखा है, "मेरी बेटी अदिति को ISC 12वीं में 98 प्रतिशत नंबरों के लिए बधाई। कड़ी मेहनत करने वाले सभी स्टूडेंट्स पर गर्व है। ये सभी हमारे भविष्य को उज्जवल बनाएंगे।" अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर उनकी बेटी ने जवाब दिया और लिखा, "थैंक यू पापा।"

10वीं में 99.33 और 12वीं में 96.52 फीसदी छात्र हुए पास

बता दें कि 'द काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईसीएस) के नतीजे घोषित किए। इस साल इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं में 99.33 प्रतिशत और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं में 96.84 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं, जो पिछले साल से बेहतर है। पिछले साल 10वीं में 98.54 प्रतिशत और 12वीं में 96.52 फीसदी छात्र सफल हुए थे।

सीआईएससीई ने इस बार जारी नहीं किया मेरिट लिस्ट

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सीआईएससीई ने इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया है। बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने बताया कि सीआईसीएसई बोर्ड असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा की मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा।

10वीं में 2 लाख और 12वीं में 88 हजार छात्र

सीआईएससीई के  10वीं (आईसीएसई) में 2 लाख 7 हजार 902 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 2 लाख 6 हजार 525 छात्र पास हुए, जबकि 12वीं (आईसीएस) की परीक्षा में 88 हजार 409 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 85 हजार 611 छात्र पास हुए हैं।

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी होंगे रद्द हुए पेपर्स के रिजल्ट

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के 19 मार्च से 31 मार्च के बीच की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। पिछले महीने परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि वह बची हुई परीक्षाओं को रद्द करने के लिए तैयार है और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :अखिलेश यादवआयएससी परिणामसीआईएससीई.ओआरजीआयसीएसई परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल