लाइव न्यूज़ :

UP Samachar: लॉकडाउन के दौरान भीड़ के साथ खड़े BJP नेता को हटाने में 2 सिपाही सस्पेंड

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2020 17:57 IST

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे कड़ाई से पालन कराने का निर्देश प्रदेश के सभी अधिकारियों को दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबदायूं जिले के मुजरिया कस्बे में मेन रोड पर स्थित चाय के दूकान के पास से भीड़ हटाने पहुंचे यूपी पुलिस के दो सिपाहियों से वहां खड़े लोग उलझ गए। थानाध्यक्ष जय भगवान सिंह ने बताया सिपाही भीड़ हटा रहे थे।

बदायूं: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अगले 21 दिनों के लिए देश भर में लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे कड़ाई से पालन कराने का निर्देश प्रदेश के सभी अधिकारियों को दिए हैं।

यही वजह है कि एक ओर जहां पूरे देश में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चाय की दुकान पर स्थानीय भाजपा नेता भीड़ के साथ खड़े थे।

हिन्दुस्तान के मुताबिक, बदायूं जिले के मुजरिया कस्बे में मेन रोड पर स्थित चाय के दूकान के पास से भीड़ हटाने पहुंचे यूपी पुलिस के दो सिपाहियों से वहां खड़े लोग उलझ गए। मौके पर सिपाही व लोगों के बीचत मारपीट की नौबत बन गई।

यह खबर उच्च स्तर के प्रशासन अधिकारियों तक पहुंच गई जिसके बाद खबर है कि दोनों सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।  

खबर की मानें तो कहासुनी के दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सिपाहियों को थाने ले आई और दूसरे पक्ष के लोग चले गए।

देर रात एसएसपी ने इस मामले में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष जय भगवान सिंह ने बताया सिपाही भीड़ हटा रहे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई थी। मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचने पर कार्रवाई की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी वाराणसी के लोगों से बात करते हुए की घर में रहने की अपील-

बदायूं में भाजपा नेता भले ही स्थिति की गंभीरता को समझे बगैर चाय दूकान पर भीड़ के साथ खड़े हों। लेकिन पीएम मोदी लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से बातचीत की।

इस दौरान कहा कि आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है। मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी, 'महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था। अब कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है।'

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए कहा, 'आप जानते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं। उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है। आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलपुत्री के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है।'

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषित कर दिया, जोकि मंगलवार आधी रात से लागू हो गया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस है और वह दूसरी बार इसी क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे हैं।  

प्रधानमंत्री ने बीते दिन कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया। बीमारी के फैलने के डर से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही 31 मार्च तक बंद की घोषणा कर रेल, सड़क और हवाई यातायात को स्थगित कर दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को देशभर में पहुंचाने के लिए माल की ढुलाई जारी रहेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बदायूं
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह