लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के फैसलाबाद और रावलपिंडी में एक महीने के भीतर दो डांसरों की हत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 20:07 IST

लाहौर से 180 किलोमीटर दूर फैसलाबाद शहर के जंदावाला फाटक इलाके में पेशे से डांसर आयशा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वो मंच पर डांस करने के लिए जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देडांसर आयशा तलाकशुदा थी और फैसलाबाद में ही किसी दूसरे शख्स के साथ रिश्ते में थीपुलिस हत्यारे का पता लगाने के लिए आयशा के पूर्व पति से भी पूछताछ करेगीआयशा के कत्ल से पहले बीते महीने रावलपिंडी में एक डांसर की हत्या कर दी गई थी

लाहौर:पाकिस्तान में बीते एक महीने के भीतर दो डांसरों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंजाब प्रांत में 19 साल की आशया नाम की डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बताया कि लाहौर से 180 किलोमीटर दूर फैसलाबाद शहर के जंदावाला फाटक इलाके में पेशे से डांसर आयशा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वो मंच पर डांस करने के लिए जा रही थी। मामले में अज्ञात बंदूकधारियों पर केस दर्ज किया गया है और घटना के समय मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने बताया कि मारी गई आयशा के परिवार वालों ने केस में अब तक किसी का नाम नहीं दर्ज कराया है। हम घटना के समय मौजूद सभी लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कातिल का पता चल जाएगा।

वहीं इसके साथ ही पुलिस को तहकीकात में यह भी पता चला है कि आयशा तलाकशुदा थी और फैसलाबाद में किसी शख्स के साथ रिश्ते में थी। पुलिस ने कहा, "हम हत्यारे का पता लगाने के लिए आयशा के पूर्व पति और जिस शख्स के साथ अभी वो रह रही थी, दोनों से पूछताछ करेंगे। साथ में परिवार के सदस्यों से आयशा के बारे में जानकारी लेंगे।"

मालूम हो कि आयशा के कत्ल से पहले बीते महीने रावलपिंडी  में एक डांस शो के दौरान एक शख्स ने महिला डांसर को निशाना बनाकर गोली चलाई थी लेकिन वो इस हमले में बाल-बाल बच गई और गोली उसके पास खड़े एक पुरुष डांसर को लगी। जिसके कारण पुरुष डांसर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि डांस शो के दौरान इमरान महक नूर नाम के डांसर पर गोली चला दी। गोली से नूर को तो नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उसके साथ खड़े नविद को गोली लगी और वहीं पर उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :पाकिस्तानLahoreहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?