लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: पूर्व सरपंच ने नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की, स्थानीय लोगों ने पीटा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 17:57 IST

 तेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय पूर्व सरपंच पर बलात्कार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में अकेले रहने वाले आरोपी ने उससे एक स्थानीय दुकान से कुछ सामान लाने के बहाने उसके साथ रेप किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में व्यक्ति ने उसे बहाने बुलाकर उसके साथ कथित तौर रेप किया।

 तेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय पूर्व सरपंच पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पूर्व सरपंच की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में अकेले रहने वाले आरोपी ने उससे एक स्थानीय दुकान से कुछ सामान लाने के लिए कहा और जब वह उसके घर गई तो उसने कथित तौर पर उसके यौन शोषण की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता एक समारोह में गए थे और आरोपी ने अपने घर में लड़की को बुलाया। जब माता-पिता लौटे तो उन्होंने लड़की को वहां नहीं पाया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने आरोपी के घर से चीखने की आवाज सुनी और उसे बचाया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस हरकत को लेकर पूर्व सरपंच की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। उसे चोटें आयी हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा तफ्तीश चल रही है। भाषा गोला शाहिद शाहिद

टॅग्स :तेलंगानारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद