लाइव न्यूज़ :

इंसानियत शर्मसारः दामाद को घर बुलाकर परिजनों ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी, मौत

By भाषा | Updated: October 5, 2019 18:20 IST

पुलिस ने बताया कि घटना में चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझा कर युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ससुराल वाले घर से फरार हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाला इंडियन गैस एजेंसी में गाड़ी चलाने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिजनों का आरोप है कि इंतजार में पत्नी को वापस ले जाने के मामले में कुछ कहासुनी हुई। आग लगने से चिल्लाता हुआ इंतजार गली में आ गिरा, मोहल्ले के लोगों ने उसकी आग बुझाई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में झकझोर देने वाली एक घटना में एक महिला के परिजनों ने दामाद को कथित रूप से मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिसके बाद इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना में चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझा कर युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ससुराल वाले घर से फरार हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाला इंडियन गैस एजेंसी में गाड़ी चलाने का काम करता था।

नगर पुलिस अधीक्षक ए एन सिंह ने शुक्रवार को घटना के बारे में बताया कि मेरठ के थाना इचौली क्षेत्र निवासी युवक इंतजार की शादी करीब तीन साल पहले लिसाड़ी गेट निवासी फरहीन नाम की युवती से हुई थी। इनके बीच आपस में कुछ ठीक नही चल रहा था।

तीन अक्टूबर को फरहीन के परिजन इंतजार के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। पीछे-पीछे इंतजार भी ससुराल पहुंच गया। उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को उसको संदिग्ध परिस्थितियों में जलने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इंतजार में पत्नी को वापस ले जाने के मामले में कुछ कहासुनी हुई।

आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने फरहीन के सामने ही इंतजार पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी। आग लगने से चिल्लाता हुआ इंतजार गली में आ गिरा, मोहल्ले के लोगों ने उसकी आग बुझाई और पुलिस को भी मामले की सूचना दी।

परिजनों ने थाना लिसाड़ी गेट में पत्नी और साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ वारदात के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हैं। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा