लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दिनदहाड़े BJP नेता की हत्या, पहले मारी गोली फिर बेरहमी से रेता गला

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2018 08:42 IST

बीजेपी नेता लाल कुमावत बाइक पर जा रहा था कि कड़ियावत गांव के पास बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने पहले उस पर गोलियां चलाई और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

Open in App

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रतन लाल ने बताया कि बीजेपी नेता लाल कुमावत बाइक पर जा रहा था कि कड़ियावत गांव के पास बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने पहले उस पर गोलियां चलाई और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

परिवार वालों ने 17-18 लोगों के खिलाफ हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है।

बताया जा रहा है कि कुमावत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि, लोग उन्हें बचाने के लिए जुटे। मगर हत्या करने के बाद हमलावर तुरंत ही भाग निकले। 

खबरों कि मानें तो इस घटना के बाद काफी समय तक स्थानीय लोग कुमावत के शव को लेकर विरोध में बैठे रहे। वे लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि कुमावत बीजेपी के सक्रिय सीनियर नेता थे। उधर, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस हत्या के बाद ट्वीट कर घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं राजस्थान के प्रतापगढ़ में बीजेपी नेता कुमावत की हत्या की निंदा करता हूं। ऐसे अपराध के लिए अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए। राज्य में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।"

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली