लाइव न्यूज़ :

परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2026 18:22 IST

परिजनों ने इस घटना को साजिश के तहत हत्या करार दिया है और हॉस्टल संचालक व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देशव 6 जनवरी को पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित “परफेक्ट गर्ल्स पी.जी. हॉस्टल” में मिली।पटना के ही एक हॉस्टल में औरंगाबाद की छात्रा (15 वर्ष) की हत्या की गई।एग्जिबिशन रोड के परफैक्ट गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा केस का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि एक और हॉस्टल में एक और छात्रा की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी पटना के हॉस्टलों में बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी की घटनाओं ने राज्य को झकझोर दिया है। हाल ही में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत और अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में हुई वारदातों को लेकर उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला औरंगाबाद की 15 वर्षीय छात्रा की है, जिसकी शव 6 जनवरी को पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित “परफेक्ट गर्ल्स पी.जी. हॉस्टल” में मिली।

परिजनों ने इस घटना को साजिश के तहत हत्या करार दिया है और हॉस्टल संचालक व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि 6 जनवरी को पटना के ही एक हॉस्टल में औरंगाबाद की छात्रा (15 वर्ष) की हत्या की गई। वह एग्जिबिशन रोड के परफैक्ट गर्ल्स पी.जी. हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

इस मामले में परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कर हॉस्टल संचालक समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार परिजनों ने मुसाहीद रेजा, मुकर्रम रेजा, हॉस्टल के संचालक, वार्डेन खुशबू कुमारी, हॉस्टल के इंचार्ज, उसकी सहेली समेत अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि इन सब की मिलीभगत से उनकी बेटी की हत्या की गई।

प्राथमिकी में यह भी बताया गया कि छात्रा के शव को पुलिस और परिजनों के नहीं रहते हुए बेड पर रखा गया। इसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तब उसे पुलिस की गाड़ी से ही पीएमसीएच ले जाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा का शव और विडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि उनकी बच्ची की साजिश के तहत हत्या कर दी गई।

परिजनों ने पुलिस से मामले में सख्ती से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में अभी जांच-पड़ताल जारी है। परिजन के साथ-साथ विपक्ष भी न्याय की मांग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी भी जांच कर रही है।

यह मामला अब तक शांत भी नहीं हुआ था कि एक और हॉस्टल में छात्रा की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। साथ ही सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या पटना में छात्राएं हॉस्टल में सुरक्षित नहीं है? राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए 'सुशासन' की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में रोहिणी ने कहा की मुख्यमंत्री जी .. यात्रा स्थगित करिए .. आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बलात्कारियों की शिकार बन रही है। कैसे राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारंबार जारी है।

रोहिणी ने कहा की चंद दिनों पहले ही शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की घृणित घटना से बिहार की अस्मिता दागदार हुई थी। अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की घटना से फिर से बिहार जार- जार हो गया है। रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है की सवाल आपके लिए ही है।

मुख्यमंत्री जी "क्या मां- बहन-बेटियों के रहने लिए अब तनिक भी सुरक्षित नहीं रहा माता जानकी का मायका-जन्मभूमि कहे जाने वाला हमारा बिहार? "जिस शासन- व्यवस्था में बिना क़ानून-पुलिस-प्रशासन के खौफ के निरंतर बेटियां नोचीं जाएं। दरिंदगी - हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं। उस शासन - व्यवस्था व शासक को धिक्कार .. सिर्फ और सिर्फ धिक्कार।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो