नागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2026 19:56 IST2026-05-17T19:55:43+5:302026-05-17T19:56:21+5:30

Nagaur: मेड़ता-कुचेरा मार्ग पर हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Nagaur:Constables Amrish Puri, Umesh Puri, Rukma Devi and Neetu killed roadways bus-car collides head-on, 4 injured | नागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

file photo

Highlightsअमरीश पुरी (28), उमेश पुरी उर्फ आकाश (26), रुकमा देवी (50) और नीटू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार चार यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है।पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया तथा मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला।

Nagaur:राजस्थान के नागौर जिले में रविवार को रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुचेरा थाना प्रभारी हबीब खान ने बताया कि मेड़ता-कुचेरा मार्ग पर हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पाली पुलिस में तैनात कांस्टेबल अमरीश पुरी (28), उमेश पुरी उर्फ आकाश (26), रुकमा देवी (50) और नीटू (22) के रूप में हुई है। ये सभी जोधपुर जिले के बोरूंदा क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि बस में सवार चार यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, कार सवार सभी लोग बुटाटी धाम से दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम और अन्य अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया तथा मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला।

घायलों को कुचेरा और मेड़ता सिटी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कुचेरा अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Web Title: Nagaur:Constables Amrish Puri, Umesh Puri, Rukma Devi and Neetu killed roadways bus-car collides head-on, 4 injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे