लाइव न्यूज़ :

बलिया में SDM और DSP के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस ने कहा- यूपी में भाजपाइयों को मिला है गुंडागर्दी का लाइसेंस

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 15, 2020 22:32 IST

बलिया पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर पंचायत भवन पर बैठक हो रही थी। इस चयन के लिये दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्दे सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।कांग्रेस ने कहा है कि भाजपाइयों को यूपी में गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया गया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में गुरुवारसरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है और कहा है कि भाजपाइयों को यूपी में गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया गया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, 'यूपी में भाजपाइयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स! जब शासक अपराधी हों, कानून गुंडों की दासी हो, तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है।'

बलिया पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर पंचायत भवन पर बैठक हो रही थी। इस चयन के लिये दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग मौजूद थे। चयन के दौरान दोनों समूहों से जुड़े लोगों में कहासुनी हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस बहस-मुबाहिसे के बाद बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारी ने चयन स्थगित कर दिया। इसी बीच एक समूह के धीरेंद्र प्रजापति ने गोली चला दी, जिसमें जय प्रकाश उर्फ गामा पाल (46) की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जय प्रकाश के भाई चंद्रमा की शिकायत पर चार नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वहां पर शांति है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवालाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला