लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गुना में तांत्रिक ने किया नाबालिग का बलात्कार तो गुस्साई भीड़ ने जाम की सड़क, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2023 10:33 IST

मध्य प्रदेश के गुना में एक तांत्रिक ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। लोगों में हादसे के बाद गुस्सा है और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गुना में एक तांत्रिक ने नाबालिग के साथ रेप कियापुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में एक नाबालिग के साथ तांत्रिक बने एक शख्स ने दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया और लोग गुस्से में आ गए।

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके से प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आरोपी तांत्रिक को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आरके शर्मा के रूप में हुई है। 

गुना के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने कहा कि घटना गुना जिले के बीनागंज इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना तब मिली जब भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

एसपी ने कहा, "जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तो हमने आक्रोशित भीड़ को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम हटा लिया।" 

गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर की तोड़फोड़ 

पुलिस के मुताबिक, तंत्र विद्या की आड़ में शख्स ने नाबालिग के साथ रेप किया जिसकी सूचना मिलते ही लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर लिया। लोगों ने आरोपी के घर को घेर कर तोड़फोड़ की और पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी को गिरफ्तार कर भीड़ को शांत करा लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है। 

बता दें कि इसी साल ग्वालियर जिले के उपनगर स्थित गोश पुरा इलाके में एक कथित तांत्रिक ने महिला के साथ जबरन रेप किया। तांत्रिक ने महिला को उसकी बेटी के साथ घर बुलाया और बाद में अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ बेटी को घर से बाहर भेज दिया।

इसके बाद वीडियो कॉलिंग करके नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ बलात्कार किया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तांत्रिक और उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :Madhya PradeshGunaMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त