लाइव न्यूज़ :

Jaunpur: दिवाली से पहले खून?, जमीन विवाद को लेकर 17 वर्षीय नाबालिग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, अखिलेश यादव ने किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 19:02 IST

Jaunpur: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में लालता यादव और रामजीत यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था। जमीन पर दीपावली की सफाई की बात कहकर घास साफ कर रहा था कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मना किया।रामजीत के 17 वर्षीय बेटे अनुराग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर 17 वर्षीय एक लड़के का सिर तलवार से कलम कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में लालता यादव और रामजीत यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे लालता का बेटा रमेश विवादित जमीन पर दीपावली की सफाई की बात कहकर घास साफ कर रहा था कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। शर्मा ने बताया कि बात बढ़ने पर रमेश ने मौके पर मौजूद रामजीत के 17 वर्षीय बेटे अनुराग का सिर तलवार से कलम कर दिया और मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि अनुराग के परिजन ने घटना के बारे में पुलिस को खबर दी, जिसके बाद हत्यारोपी रमेश के पिता लालता यादव को हिरासत में ले लिया गया। शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के कई दल गठित किये गये हैं और परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “आज की सरकार और अपराध में एक अजीब सा विरोधाभासी संबंध है। एक तरफ दोनों साथ-साथ हैं तो वहीं दूसरी तरह सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे हैं।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजौनपुरउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?