लाइव न्यूज़ :

सड़क पर 24 मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे?, तेज रफ्तार कार कहर, निर्माण कार्य में लगे 13 को कुचला, 2 की मौत और 11 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 18:10 IST

Jabalpur: सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास सड़क पर 24 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और दोपहर डेढ़ बजे भोजन करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की कार मजूदरों को रौंदते हुए फरार हो गई।स्थानीय लोगों ने बरेला पुलिस और ‘डायल 108’ को फोन कर जानकारी दी।दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने निर्माण कार्य में लगे 13 मजदूरों को कुचल दिया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष 11 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पल्लवी शुक्ला ने कहा कि सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास सड़क पर 24 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे भोजन करने लगे।

उन्होंने कहा कि इसी बीच बरेला से जबलपुर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की कार मजूदरों को रौंदते हुए फरार हो गई। शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरेला पुलिस और ‘डायल 108’ को फोन कर जानकारी दी, जिसके कुछ ही देर में थाना प्रभारी अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। एएसपी ने कहा, "इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक की हालत गंभीर बताई गई है।" उन्होंने कहा कि कार चालक की बरेला पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। शुक्ला ने कहा कि मृतकों की पहचान लंझो बाई और चैनवती के रूप में हुई है और दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतक और सभी घायल महिलाएं हैं और वे मंडला के वीजाडाड़ी की रहने वाली हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाजबलपुरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो