लाइव न्यूज़ :

घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म कर रहे थे 4 नाबालिग, तभी पहुंच गई मां..., गाजियाबाद में स्कूल छात्रों की करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 13:07 IST

Ghaziabad Rape: शहर की एक हाउसिंग सोसायटी में रविवार सुबह जब यह घटना घटी, तब लड़की घर में अकेली थी।

Open in App

Ghaziabad Rape: गाजियाबाद में कक्षा नौ की एक छात्रा से उसके घर में चार नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपियों में से तीन लड़के पीड़िता के ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि शहर के कविनगर क्षेत्र में एक हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी में रविवार सुबह जब यह घटना हुई, उस समय छात्रा घर में अकेली थी और उसकी मां बाजार गई थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नाबालिग लड़की एक लड़के से ‘इंस्टाग्राम’ पर संपर्क में थी जो लड़की से मिलने के लिए उसे मैसेज भेज रहा था। रविवार को वह करीब साढ़े 11 बजे लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला, वह लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जबरदस्ती घर में घुसा और चारों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया, “इस बीच, लड़की की मां बाजार से वापस आ गई और घर का दरवाजा खुला पाया। वह घर के भीतर गई और अपनी बेटी के साथ चार लड़कों को देखा। उसने बेटी को कमरे से बाहर निकाल लिया और पुलिस को बुलाने से पहले इन लड़कों को कमरे में बंद कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस पहुंचने वाली थी, सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लड़की के घर पहुंचे और उन लड़कों को वहां से जाने दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (कवि नगर) भास्कर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लड़की के पिता ने उन चार लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वर्मा ने कहा, ‘‘वे लड़के कक्षा 11, 10 और 9 में पढ़ते हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिगों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।” उन्होंने बताया कि तथ्यों और सूचना का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :रेपगाजियाबादउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त