गर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2026 12:49 IST2026-05-17T12:48:57+5:302026-05-17T12:49:47+5:30
बरेलीः मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, "शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं।"

सांकेतिक फोटो
बरेलीः बरेली के शेरगढ़ इलाके में एक महिला, उसका पति और उनके दो बच्चे उस समय घायल हो गये जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर उस समय तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार तड़के शेरगढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि परिवार गर्मी के कारण अपने घर के बरामदे में सो रहा था।
तभी आरोपी कथित तौर पर छत से अंदर आया और मच्छरदानी के माध्यम से उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया। मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, "शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी, जिसकी पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है।
कथित तौर पर खुद शादीशुदा होने के बावजूद लक्ष्मी देवी से शादी करना चाहता था। अधिकारी ने कहा, "शादी से इनकार करने पर, उमेश कश्यप ने कथित तौर पर लक्ष्मी देवी के परिवार पर एक ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की। इस प्रयास में, कुछ छींटे परिवार के चार सदस्यों पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।"
पुलिस ने बताया कि घायलों को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनमें से एक को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
दिल्ली में जन्मदिन के अवसर पर नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या
दिल्ली के नरेला इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के के जन्मदिन पर उसके दोस्त ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को कुरैनी गांव में हुई। घटना से पहले आरोपी का पीड़ित से झगड़ा हुआ था।