राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2026 12:31 IST2026-05-17T12:31:13+5:302026-05-17T12:31:49+5:30

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रवक्ता ने बताया कि अक्षत कुमार एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

ranchi rims Akshat Kumar,MBBS student aRajendra Institute of Medical Sciences, commit suicide No suicide note was recovered from his hostel room | राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

सांकेतिक फोटो

Highlightsशव छत के पंखे की मदद से बनाए गए फंदे से लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मेडिकल छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की है।

रांची:झारखंड के रांची जिले में मेडिकल छात्र का शव शनिवार को छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अक्षत कुमार (21) के रूप में हुई है, जो सिमडेगा जिले का निवासी था और वह यहां राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। बरियातु पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। अक्षत के छात्रावास के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। हमने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसका शव छत के पंखे की मदद से बनाए गए फंदे से लटका हुआ मिला।’’

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मेडिकल छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत्यु का सटीक कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि अक्षत कुमार एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Web Title: ranchi rims Akshat Kumar,MBBS student aRajendra Institute of Medical Sciences, commit suicide No suicide note was recovered from his hostel room

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे