लाइव न्यूज़ :

कुत्तों का हो रहा है अपहरण, सफेद वैन से आते हैं अगवा करने वाले, जानिए कुत्तों के गायब होने का हैरतअंगेज वाकया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2022 14:21 IST

मुंबई के कांदिवली और मीरा रोड के रेसिडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने शिकायत की है कि रात में एर संदिग्ध सफेद वैन आती है और उसमें सवार लोग सड़क के कुत्तों को जबरी अगवा कर लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांदिवली और मीरा रोड पर किया जा रहा है सड़क पर पलने वालों कुत्तों का अपहरण लोगों का आरोप है कि सफेद वैन में कुछ संदिग्ध लोग आते हैं और कुत्तों को अगवा कर लेते हैं मीरा रोड के लोगों ने इस मामले में पुलिस शिकायत कराने थाने पहुंचे लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई

मुंबई: एक खतरनाक गैंग पीछे पड़ा है कुत्तों के। जी हां, मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली और मीरा रोड पर कुछ संदिग्ध लोग एक सफदे रंग की मारुती वैन से आते हैं और सड़कों के कुत्तों को लालच देकर अपने शिकंजे में फंसाकर उन्हें कैद करते हैं और फिर वैन में ठूसकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

कांदिवली और मीरा रोड के रेसिडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले लोगों और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक उन्होंने रात में रहस्यमयी सफेद वैन से कुत्तों का अपहरण होते हुए देखा है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक मीरा रोड के रहने वाले कई पशु प्रेमियों ने बताया कि अप्रैल महीने में वो जिन सड़क के कुत्तों को खाना खिलाते थे, वो अब इलाकों में नजर नहीं आ रहे हैं।

मीरा रोड के पूनम सागर कॉम्प्लेक्स के सुरक्षागार्डों ने बताया कि एक सफेद वैन में सवार होकर तीन-चार लोग पहुंचे और उन्होंने लावारिस कुत्तों का अगवा कर लिया। कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के उस वैन को गुजरते हुए देखा गया लेकिन अंधेरा होने के कारण गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिखाई दे रहा था।

इस मामले में पूनम कॉम्प्लेक्स के एक मेंबर ने बताया, “इस घटना के संबंध में मीरा-भयंदर नगर निगम से शिकायत की गई और उन्होंने जांच करके कहा कि इलाके में इसल तरह की कोई घटना नहीं हुई है लेकिन आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कुत्तों को किसी गैंग के द्वारा अगवा किया जा रहा है लेकिन निगम इस मामले में उदासीन है। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना के संबंध में कहा कि उत्तान डंपिंग ग्राउंड में बहुत सारे कुत्ते घूम रहे हैं और हो सकता है ये वही कुत्ते हों, जिनको गैंग द्वारा अगवा किया जा रहा हो। ”

इसके साथ ही उनका कहना है कि कुत्तों की तलाश के लिए उन्होंने कई सोसाइटी का दौरा किया और बहुत मुश्किलों के बाद उन्हें कुछ कुत्ते मिले। लेकिन उन्हेों अगवा करने वाले लोगों की पहचना अभी तक नहीं हो पायी है। जानकारी के मुताबिक मीरा रोड पर रहने वाले लोगों ने नया नगर पुलिस स्टेशन में भी कुत्तों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने गये थे लेकिन पुलिसवालों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

मीरा रोड के अलावा कांदिवली में भी ऐसी ही घटनाओं की सूचना मिल रही है। इस संबंध में कांदिवली के रहने वाले राहुल ठाकुर ने कहा, "अप्रैल में मेरी सड़क पर रहने वाले कुत्ते का अपहरण हो गया फिर किसी ने मुझे बताया कि मीरा रोड पर भी कुत्तों का अपहरण हो रहा है।"

इस घटना के संबंध में होप फॉर इंडीज नाम से एक एनजीओ चलाने वाली नीता शेट्टी ने कहा, “सोशल मीडिया के जरिये हमें जानकारी हुई कि उत्तान डंपिंग यार्ड में 200 से ज्यादा लावारिस कुत्तों का नया बसेरा बन गया है।"

कुत्तों के गायब होने से परेशान लोगों का कहना है कि अप्रैल के शुरूआती हफ्तों में शुरू हुई कुत्तों का अपहरण अभी तक राज बना हुआ है और पुलिस भी इस मामले में कोई सहयोग नहीं कर रही है कि वैन से कुत्तों को अगवा करने वाले लोगों का पता लगाया जा सके। इस संबंध में कांदिलवी और मीरा रोड पर हरने वाले सोसाइटी के लोगों ने पुलिस से अपील की है कि कुत्तों को उठाने वाले लोगों के बारे में पता लगाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 

टॅग्स :मुंबईकांदिवली पूर्वक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल