लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: उधार मांगने पर शख्स की हत्या, वेलकम इलाके में फायरिंग से दहशत; 3 नाबालिग गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: November 9, 2024 15:34 IST

Delhi Crime: हमलावर तीन की संख्या में थे और घटनास्थल पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। बाद में उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

Open in App

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं रहा। ताजा मामला वेलकम इलाके में आज (9 नवंबर) तीन हमलावरों ने नदीम नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की संख्या तीन थी, जिन्होंने नदीम के घर के पास पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके साथी शाहनवाज के दाहिने पैर में गोली लगी। तीसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने नदीम से ब्याज पर 10,000 रुपये उधार लिए थे और नदीम ब्याज चुकाने के लिए आरोपी पर दबाव बना रहा था। इसी के चलते तीनों नाबालिगों ने नदीम की हत्या कर दी।

मृतक नदीम जींस बनाने की फैक्ट्री का मालिक था। भागने से पहले वे मृतक का स्कूटर और मोबाइल फोन भी ले गए। मामला दर्ज कर लिया गया है- एफआईआर नंबर-603/24, यू/एस-103(1)/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को तीन खाली कारतूस, एक विकृत धातु का टुकड़ा, एक जोड़ी चप्पल, खून और एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का