लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, आधे घंटे के लिए दुल्हन की कीमत 2000 रुपये, एक घंटे का चार्ज 3500

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2025 16:11 IST

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि "सुकून ब्यूटी पार्लर" के नाम से एक सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन नए सवेरे’ के तहत छापेमारी की। 

Open in App

पटना: पटना पुलिस ने राजधानी पटना में फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा के अंदर चल रहे एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि "सुकून ब्यूटी पार्लर" के नाम से एक सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन नए सवेरे’ के तहत छापेमारी की। 

इस दौरान पुलिस को जो जानकारी मिली वह बेहद चौंकाने वाली थी। इस सेंटर में दुल्हन पसंद करने और उसकी कीमत चुकाने के बाद एक से दो घंटे की मौज मस्ती की व्यवस्था थी। पुलिस ने गुरुवार की रात स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया है।

जांच में यह बात सामने आई है कि आधे घंटे के लिए दुल्हन की कीमत 2000 और 1 घंटे दुल्हन के साथ मौज मस्ती करने का शुल्क 3500 तय था। मौज-मस्ती का यह धंधा एक स्पा मसाज सेंटर में की आड़ में चल रहा था। मसाज पार्लर में घुसने के साथ ही पुरूष ग्राहकों को लड़कियां दिखाई जाती थीं। जो उनको पसंद आती उस हिसाब से उनके रेट तय किए जाते थे। 

कहा जा रहा है कि पार्लर में घुसने के साथ नए ग्राहकों के पास लड़कियां पहुंच जाती थीं। उनसे कहा जाता था कि ब्यूटी पार्लर के अलावा मसाज की भी सुविधा है। हाफ और फुल अलग-अलग है। फुल में सबकुछ ओपन होगा और हाफ में बस मसाज होगा। फिर ग्राहकों के सामने पार्लर की सभी लड़कियों को बारी-बारी से बुलाया जाता था। 

कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि ‘फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा के अंदर सुकून नाम से ब्यूटी पार्लर है। इसमें अनैतिक तरीके से देह व्यापार के धंधे के बारे में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन की ओर से जानकारी मिली थी। ऑपरेशन नया सवेरा के तहत सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में एसडीपीओ(कानून-व्यवस्था)-1 और एसडीपीओ(सचिवालय) टू की टीम गठित की गई। छापेमारी की गई। यहां से दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है और पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। 

पार्लर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है। पार्लर को सील भी कर दिया गया है। पुलिस ने संचालिका का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। कार्यपाल दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर में रोज नए नए युवक और युवतियां पहुंच रहे थे। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है। 

जानकारों का कहना है कि पटना के स्पा सेंटरों में दाढ़ी बनाने से लेकर मसाज करने तक के चार्ज अलग-अलग है। अधिकतर स्पा सेंटरों में लड़कियां काम कर रही हैं। थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि यह कोई साधारण मामला नहीं है। इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं और अन्य जगहों पर भी ऐसे सेंटर चल रहे होंगे। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा