लाइव न्यूज़ :

24 जून को शादी, छुट्टी न मिलने पर SSP के सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या, गर्दन में मारी तीन गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2020 18:07 IST

सिपाही द्वारा खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर लिया गया है. अरवल जिले के सिपाही चिंटू कुमार ने अपनी गर्दन में तीन गोलियां मार कर खुदकुशी कर ली. जवान की 24 जून को शादी होनेवाली थी. मामला आत्महत्या का है या हथियार साफ करने के दौरान गोली चली है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देतैनात पुलिस कर्मी गोली चलने की आवाज की दिशा में दौडे़ कमरे में चिंटू पासवान घायल पड़ा था. आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत सिपाही की पहचान चिंटू कुमार पासवान अरवल जिले के करफी थाना अंतर्गत माली गांव का निवासी था.

पटनाःबिहार के दरभंगा जिले के एसएसपी बाबू राम के हाउस गार्ड 23 वर्षीय चिंटू पासवान की मौत आज सुबह एसएसपी आवास परिसर में ही एसएलआर से गोली लगने से हो गयी.

कहा जा रहा है कि सिपाही द्वारा खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर लिया गया है. अरवल जिले के सिपाही चिंटू कुमार ने अपनी गर्दन में तीन गोलियां मार कर खुदकुशी कर ली. जवान की 24 जून को शादी होनेवाली थी. मामला आत्महत्या का है या हथियार साफ करने के दौरान गोली चली है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

बताया जाता है कि आज सुबह करीब नौ बजे एसएसपी आवास परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वहां तैनात पुलिस कर्मी गोली चलने की आवाज की दिशा में दौडे़ कमरे में चिंटू पासवान घायल पड़ा था. आनन-फानन में उसे डीएमसीएच ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार चिंटू की गर्दन पर तीन गोलियां लगने के निशान हैं. बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक एसएसपी आवास परिसर में गोलियां चलने की आवाज सुनायी देने पर आसपास के लोग दौडे़ और घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया.

मृत सिपाही की पहचान चिंटू कुमार पासवान अरवल जिले के करफी थाना अंतर्गत माली गांव का निवासी था. घटना की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई. जवान ने किस कारण से खुदकुशील की है, स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं, घटना को लेकर सिपाहियों में आक्रोश है.

बताया जाता है कि चिंटू कुमार पासवान की शादी लॉकडाउन के दौरान होनेवाली थी. लेकिन, लॉकडाउन के कारण शादी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया. उसके बाद शादी की नई तारीख तय की गई थी. छुट्टी के लिए उसने आवेदन भी दिया था.

सूत्रों के अनुसार अभी उसकी छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई थी. चिंटू के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. एसएसपी बाबू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन की जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता भी मौके पर पहुंचे हैं. हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सका है. जांच जारी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज