लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिला आयोग को पीड़िता ने बताई आपबीती, पति ही ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने को करता था मजबूर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2020 16:34 IST

महिला का आरोप है पति ने उसका फोन भी छीन लिया गया. महिला ने कहा, एक दिन मौका पाकर मैंने ससुर के फोन से घरवालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अम्मी आई, लेकिन उन्हें बेइज्जत कर निकाल दिया. किसी तरह से मैं अपने मायके आई हूं, लेकिन पति बार-बार ससुर के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य महिला आयोग में राजधानी पटना के सिटी की नौशाबा खातुन ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसपर पर बुरी नजर रखता है.

बिहार राज्य महिला आयोग में राजधानी पटना के सिटी की नौशाबा खातुन ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसपर पर बुरी नजर रखता है. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और दबाव बनाता था और ऐसा नहीं करने पर तलाक देने की धमकी देते हैं. शौहर उससे मारपीट भी करते हैं.

महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे कहता था कि उसे अगर उसके पिता की बात नहीं मानी तो वह उसे तलाक दे देगा. महिला ने आयोग से आग्रह किया है कि वह उसके पति को साथ रहने और बच्चों का ख्याल रखने का निर्देश दे. महिला ने मांग की है कि वह आदेश दे कि उसका ससुर उसके साथ ना रहे। महिला की शिकायत सुनने के बाद आयोग ने दोनों पक्षों को बुलाया है. आयोग घटना को लेकर पटना के एसएसपी को भी सूचित करेगा.

नौशाबा खातुन ने बताया कि उनका निकाह 2012 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो. जाफर से हुआ था. शौहर दरभंगा में फ्रीज मैकेनिक हैं. निकाह के बाद नौशाबा अपने शौहर के साथ दरभंगा  में रहने लगी. सास की मौत के बाद पति उसे ससुराल लेकर गया, जहां कुछ दिनों तक रह कर वह वापस आ गई. इसके बाद पति के बर्ताव में काफी बदलाव आया. वह हमेशा उसे ससुराल जाकर ससुर की सेवा करने की बात करने की बात करते रहा था और मारपीट करता था.

2019 में ईद में जब ससुराल गई तो पति ने वहीं छोड़ दिया. महिला ने बताया कि उस दौरान ससुर ने कई ऐसी हरकतें की जिसके बाद उसे असहज महसूस हुआ. महिला ने बताया कि जब ससुर अजीब हरकतों के बारे में पति को बताया तो उसने मारपीट की और पति ने धमकी दी कि अगर पिता की बात नहीं मानी तो तलाक दे दूंगा.

महिला का आरोप है पति ने उसका फोन भी छीन लिया गया. महिला ने कहा,  एक दिन मौका पाकर मैंने ससुर के फोन से घरवालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अम्मी आई, लेकिन उन्हें बेइज्जत कर निकाल दिया. किसी तरह से मैं अपने मायके आई हूं, लेकिन पति बार-बार ससुर के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं. मेरे ससुर का दो निकाह हुआ था और उन दोनों की मौत हो चुकी है.

राज्‍य महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा के अनुसार पटना सिटी की पीड़ित युवती पर ससुराल में ससुर की उसपर बुरी नजर रहती है. दोनो पक्षों को 18 फरवरी को आयोग में तलब किया गया है. दोनों की बातें सुनने के बाद आयोग के द्वारा उचित कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :बिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह