लाइव न्यूज़ :

भोजपुर के बाद नालंदा में बैंक लूट, 8 लाख रुपये लूटे, CCTV के के हार्डडिस्क निकाल कर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2022 17:42 IST

नालंदा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने करीब 8 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है.

Open in App
ठळक मुद्दे बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी बदमाश अपने साथ लेकर चलते बने.सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा था.

पटनाः बिहार में पुलिस एक ओर जहां शराब और शराबियों के पीछे भाग रही है, तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी धड़ाधड़ बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं.

दो दिन पहले भोजपुर जिले में बैंक लूट की घटना अभी ताजी ही है कि आज के नालंदा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने करीब 8 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी बदमाश अपने साथ लेकर चलते बने. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार करीब 6 की संख्या में आये हथियारबंद लूटेरों ने बैंक के कैशियर को बन्दूक की नोक पर लेकर करीब 7.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये. बैंक के कैशियर उत्तम प्रसाद सिंह की माने तो दिन के करीब 1 बजे 4 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसकर हथियार के बल पर ग्राहकों को बंधक बनाते हुए रुपए की मांग करने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए सेफ रूम में ले गये. जहां से 6 लाख 20 हजार और कैश काउंटर पर रखे 1 लाख 48 हजार रुपए लूटते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्डडिस्क निकाल कर फरार हो गये.

उन्होनें बताया कि दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा था. लूटपाट के बाद सभी लूटेरे बाइक से कुंडलपुर की ओर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सदल-बल बैंक पहुंच कर घटना की जानकारी बैंक कर्मियों से ली.

डीएसपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बैंक अधिकारियों द्वारा साढे़ सात लाख रुपए लूट की बात बताई जा रही है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी निकाल कर  फरार हो गए. कैशियर ने आगे बताया कि दो अन्य बदमाश बैंक के बाहर निगरानी कर रहा थे.

सबसे मजेदार बात तो यह है कि बैंक के पास ही में जैन धर्मबलम्बियों का पांच दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आए हुए हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों को भी तैनाता किया गया है. इसके वावजूद लूटेरे बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से निकल गये. बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस बैंक में भेंडिलेटर(खिडकी) तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया थ.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा