लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः 8, 5, 3 और 2 साल के अपने चारों बच्चों को अनाज ड्रम में डालकर ढक्कन बंदकर हत्या की, खुद फांसी लगाकर जान दी, वजह सुन होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2023 20:27 IST

मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला ने पहले अपने चारों बच्चों को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था। उन्होंने बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे, तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे। थानाधिकारी के अनुसार, रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे से झूलता देखा और उन्होंने जब बच्चों की तलाश की, तो वे ड्रम के अंदर मिले।

इसके बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते महिला द्वारा अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली