लाइव न्यूज़ :

12 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार में मिला धोखा

By सुमित राय | Updated: September 10, 2020 16:02 IST

आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की ने अपने सुसाइड नोट में अपनी गली में रहने वाले एक 16 साल के लड़के को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद में 12 साल की एक लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कारवाई की बात कह रही है।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 12 साल की एक लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। इस बात का खुलासा लड़की सुसाइड नोट से हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की ने अपने सुसाइड नोट में अपनी गली में रहने वाले एक 16 साल के लड़के को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि वह पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन वह किसी और से प्यार करता था। इस कारण लड़की ने अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि लड़की की मां एक कंपनी में काम करती है, जबकि पिता सब्जी बेचते हैं और घटना के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। मंगलवार शाम को जब लड़की के माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी को पंखे से लटके देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कारवाई की बात कह रही है।

पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप ने बताया कि सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए पड़ोस में रहने वाला छात्र ही जिम्मेदार है। मैं उससे प्यार करती थी, लेकिन वह किसी दूसरी लड़की से प्यार करता है। उसने मुझे धोखा दिया है, इस कारण मैं अपनी जान दे रही हूं। अंत में उसने यह भी लिखा कि मेरे मम्मी पापा मुझे माफ करना।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका