लाइव न्यूज़ :

येस बैंक को चौथी तिमाही में 3,788 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:09 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में वाक्य ठीक करते हुए रिपीट)

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल निजी क्षेत्र के येस बैंक को मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 3,788 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। आय कम होने तथा फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान बढ़ने से बैंक का घाटा बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में बैंक ने बट्टे खाते की 6296.94 करोड़ रुपये की राशि की वापसी के रूप में एक बार की असाधारण प्राप्ति से 2628.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया। यह राशि प्राप्त न होती तो बैंक को उस तिमाही में 3,668 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होता।

येस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय घटकर 4,805.30 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,818.59 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तरफ बैंक का फंसे कर्ज और अन्य आपात स्थिति के लिये प्रावधान जनवरी-मार्च, 2021 तिमाही में बढ़कर 5,239.59 करोड़ रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,872.34 करोड़ रुपये था।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परंसपत्ति) आलोच्य तिमाही में सकल कर्ज का 15.41 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 16.80 प्रतिशत था।

हालांकि शुद्ध एनपीए इस दौरान बढ़कर 5.88 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 5.03 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक का शुद्ध घाटा कम होकर 3,462.23 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 16,418.02 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में घटकर 23,382.56 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 29,508.10 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम