लाइव न्यूज़ :

कोलार में विस्ट्रॉन की आईफोन फैक्ट्री 20 दिन में चालू हो जाएगी: मंत्री

By भाषा | Updated: December 27, 2020 23:06 IST

Open in App

कोलार, 27 दिसंबर कर्नाटक के श्रम मंत्री शिवराम हेब्बर ने रविवार को भरोसा जताया कि कोलार में ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन की आईफोन निर्माण सुविधा पूरी तरह से चालू हो जाएगी और अगले 20 दिनों में उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगी।

विस्ट्रॉन कॉर्प के अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हेब्बर ने कहा कि मैंने कंपनी के अधिकारियों से बात की है और उन्होंने संकेत दिया है कि अगले 20 दिनों में फैक्ट्री चालू हो जाएगी।

कोलार जिले के नरसापुरा स्थित विस्ट्रॉन की विनिर्माण इकाई में मजदूरों ने वेतन और ओवरटाइम के भुगतान में कथित देरी को लेकर 12 दिसंबर को तोड़फोड़ कर दी थी।

विस्ट्रॉन ने शुरू में 437.7 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था लेकिन बाद में कहा कि नुकसान लगभग 50 करोड़ रुपये तक हुआ है।

मंत्री महोदय ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में पूरा ब्यौरा नहीं मिल सका क्योंकि कारखाने के वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में