लाइव न्यूज़ :

वाहन खरीदार अधिक सुरक्षित वाहनों के लिए अपना बजट बढ़ाने को तैयारः सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर देश के वाहन उपभोक्ता अब सुरक्षा को लेकर अधिक सजग होते जा रहे हैं और वे सुरक्षित कारों के लिए खरीदारी का अपना बजट भी बढ़ाने से संकोच नहीं कर रहे हैं।

कारट्रेड टेक के ब्रांड ‘मोबिलिटी आउटलुक’ के एक सर्वेक्षण के अनुसार, करीब एक-तिहाई ग्राहक बेहतर सुरक्षा उपकरणों के लिए 30,000 रुपये अधिक देने को भी तैयार हैं। यह सर्वेक्षण करीब 2.7 लाख उपभोक्ताओं के बीच कराया गया।

इस सर्वेक्षण में सहयोगी के तौर पर शामिल फर्म फ्रॉस्ट ऐंड सुलिवन के मुताबिक, करीब तीन-चौथाई प्रतिभागी अपनी अगली कार की खरीद के समय फोर या फाइव स्टार रेटिंग वाले वाहनों को तरजीह देंगे। इसके लिए उपभोक्ता अपना बजट भी बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, इस सर्वेक्षण से यह भी सामने आया कि अभी 27 प्रतिशत लोग वाहनों के सुरक्षा मानकों एवं उपकरणों को लेकर जागरूक नहीं हैं। लेकिन सरकार की तरफ से बुनियादी सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किए जाने से लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

वाहनों में अब एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), एयरबैग और रोल-ओवर मिटिगेशन जैसे सुरक्षा उपकरणों को तरजीह दी जा रही है और उपभोक्ता भी इसे लेकर जागरूक हुए हैं।

इस सर्वेक्षण से यह भी सामने आया कि लोग पुराने वाहनों की तुलना में नए वाहनों को कहीं ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। करीब 45 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि सुरक्षा रेटिंग से इतर नए वाहन पुराने वाहनों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होंगे।

मोबिलिटी आउटलुक की संचालक फर्म कारट्रेड टेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उपभोक्ता कारोबार) बनवारी लाल शर्मा ने कहा, ‘‘वाहन उद्योग इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है जिसमें सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को अहमियत दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?