लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा, परिवहन, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बढ़े डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेंमाल : साहनी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी का ऊर्जा, परिवहन, विनिर्माण और स्वास्थ्य सेवा जैसे परंपरागत क्षेत्रों में एकीकरण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन परंपरागत क्षेत्रों में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिए जाने से 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि एक संभावना बन सकती है।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए साहनी ने कहा कि भारतीय आईटी उद्योग ने खुद को नए वातावरण के हिसाब से तेजी से ढाला है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप आज वैक्सीन का पासपोर्ट बन चुकी है।

साहनी ने कहा कि सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर उत्पादों का विनिर्माण बढ़ाने की जरूरत है, जिससे हम विभिन्न देशों से आयात पर निर्भरता कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उद्यमियों और कंपनियों को इस दिशा में आक्रामक तरीके से आगे बढ़ना होगा।’’

उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर उत्पादों पर राष्ट्रीय नीति से उल्लेखनीय वृद्धि को प्रोत्साहन मिला है। हमारा मानना है कि अगले 5-10 साल में सॉफ्टवेयर में वृद्धि का प्रमुख क्षेत्र बनने की क्षमता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर साहनी ने कहा, ‘‘महामारी से रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन हमारी महत्वाकांक्षा अगले पांच साल या आगे सालाना आधार पर 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करने की है।’’

उन्होंने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत कई प्रमुख ब्रांडों ने हाल के समय अपनी इकाइयां स्थापित की हैं। हम कलपुर्जा विनिर्माण पर प्रोत्साहन देने को प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि ये कलपुर्जे बड़ी संख्या में उत्पादों में काम आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम