लाइव न्यूज़ :

माल ढुलाई के लिये स्वच्छ परिवहन के उपयोग से 311 लाख करोड़ रुपये के ईंधन की होगी बचत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून देश में माल ढुलाई के स्वच्छ और लागत प्रभावी उपायों के जरिये 2020 से 2050 तक 311 लाख करोड़ रुपये के ‘लॉजिस्टिक’ ईंधन की बचत हो सकती है। नीति आयोग की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि देश इन उपायों से अगले तीन दशकों में संचयी रूप से 10 गीगाटन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी ला सकता है।

आयोग और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (आरएमआई) ने ‘भारत में माल ढुलाई में तेजी: माल परिवहन के लिये स्वच्छ और लागत प्रभावी रूपरेखा’ शीर्षक से जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि माल और सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण आने वाले समय में माल परिवहन की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारत 2020 से 2050 के बीच 311 लाख करोड़ रुपये के ‘लॉजिस्टिक’ ईंधन की बचत कर सकता है। साथ ही 2020 से 2050 के दौरान 10 गीगाटन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लायी जा सकती है।’’

इसमें कहा गया है कि भारत में 2050 तक अपनी ‘लॉजिस्टिक’ लागत को जीडीपी के 4 प्रतिशत तक कम करने और नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओएक्स) तथा पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) उत्सर्जन को क्रमशः 35 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कम करने की क्षमता है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आर्थिक विकास के लिये माल परिवहन आवश्यक है, यह उच्च ‘लॉजिस्टिक’ लागत से प्रभावित है और शहरों में बढ़ते सीओ2 उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को बढ़ाता है।’’

इसमें नीति, प्रौद्योगिकी, बाजार, व्यापार मॉडल और बुनियादी ढांचे विकास से संबंधित माल ढुलाई क्षेत्र के लिए समाधान की रूपरेखा दी गई है।

सिफारिशों में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना, इंटरमॉडल परिवहन (माल ढुलाई के लिये दो परिवहन साधनों का उपयोग) को बढ़ावा देना, नीतिगत उपाय और स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए पायलट परियोजनाएं और कड़े ईंधन मानकों को शामिल करना शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की माल ढुलाई गतिविधियां 2050 तक पांच गुना बढ़ने का अनुमान है और लगभग 40 करोड़ नागरिक शहरों में आएंगे, अत: प्रणाली में एक संपूर्ण बदलाव माल ढुलाई क्षेत्र के उत्थान में मदद कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम