लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने 5जी परीक्षण में चीनी कंपनियों को बाहर रखने के भारत के फैसले की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 11:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने चीनी दूरसंचार कंपनियों को 5जी परीक्षण करने की अनुमति नहीं देने के भारत के फैसले की सराहना की।

भारत के दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफान आइडिया और एमटीएनएल के 5जी परीक्षण करने के आवेदनों को मंजूर कर लिया लेकिन इनमें से कोई भी चीनी कंपनियों की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं कर रही है।

विदेश मामलों पर प्रतिनिधि सभा की समिति के अग्रणी रिपब्लिकन सांसद और चीनी कार्यबल के अध्यक्ष माइकल मैककॉल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘हुवावेई और जेडटीई को 5जी परीक्षण से बाहर रखने का फैसला भारत और दुनिया के लिए अच्छी खबर है। ’’

मैककॉल ने कहा, ‘‘चीन के कानून के तहत हुवावेई और जेडटीई समेत किसी भी चीनी कंपनी को आदेश मिलने पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए काम करना होता है।’’

सांसद माइक वाल्ट्ज ने भी इस फैसले को लेकर भारत का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संचालित हुवावेई को दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने के लिए भारत का शुक्रिया।’’

वाल्ट्ज ने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नाते, चीन का सामना करने और हमारी आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने में भारत महत्वपूर्ण सहयोगी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम