लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में उपभोक्ता महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 6.8 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (एपी) ऊंची मुद्रास्फीति से जूझ रहे अमेरिका में उपभोक्ताओं के लिए कीमतें नवंबर में 6.8 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य उत्पादों, ऊर्जा, आवास एवं अन्य उत्पादों की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं को नवंबर में काफी झटका लगा। नवंबर 2020 की तुलना में उपभोक्ता कीमतें 6.8 प्रतिशत तक बढ़ गईं जबकि अक्टूबर 2021 की तुलना में यह वृद्धि 0.8 प्रतिशत है।

अमेरिका की सालाना मुद्रास्फीति दर वर्ष 1982 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंची हुई है। इससे आम उपभोक्ताओं, खासकर निम्न आय वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सामान काफी महंगे पड़ रहे हैं।

हालांकि कामगारों की किल्लत से गुजर रही नियोक्ता कंपनियों ने वेतन एवं भत्ते बढ़ाए हैं। लेकिन इसकी वजह से उन्हें अपने उत्पादों की कीमतें भी बढ़ानी पड़ी हैं जिससे मुद्रास्फीति बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम