लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस ने 900 अरब के कोविड राहत विधेयक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर (एपी) अमेरिकी कांग्रेस ने 900 अरब के कोविड राहत विधेयक को मंजूरी दी है, जिससे कारोबारियों और आम लोगों की नकदी संबंधी जरूरत पूरी हो सकेगी और सभी तक वैक्सीन पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विधेयक को अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

राहत विधेयक को सोमवार की दोपहर में सदन में रखा गया। सीनेट ने पैकेज को 92-6 के भारी बहुमत से मंजूरी दी, जबकि दूसरे सदन में इसके पक्ष में 359 वोट और विपक्ष में 53 वोट पड़े।

इस राहत पैकेज को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करने और अर्थव्यवस्था में गति देने के इरादे से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन इस समझौते को लागू करने के पक्ष में थे और उन्होंने अपनी पार्टी से इस संबंध में डेमोक्रेट के साथ सहमति बनाने की अपील की थी।

इस राशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और टीका मुहैया कराने के अभियान में किया जाएगा। इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की सहायता प्रदान की जाएगी।

नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले थियेटर जैसे कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी।

इस विधेयक में 5,593 पन्ने हैं और इसे अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा विधेयक कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 207 और विपक्ष में 126 वोट?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं