दुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर पांच विकेट से आसान जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2026 11:32 IST2026-04-16T11:28:58+5:302026-04-16T11:32:13+5:30

ipl LSG owner Sanjiv Goenka arguing KL Rahul rishab Pant laughingly talking King virat Kohli Photos and videos go viral RCB's Win In IPL 2026 see video | दुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

file photo

googleNewsNext
Highlightsरजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने लखनऊ को 146 रनों पर ऑल आउट कर दिया।विराट कोहली की 49 रनों की शानदार पारी की बदौलत मात्र 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।मैच के बाद भारत और आरसीबी के स्टार खिलाड़ी कोहली ने मैदान पर ही गोयनका से बातचीत की।

बेंगलुरुः रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े।

मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की। आपको बता दें कि कुछ साल पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और वर्तमान कप्तान आर पंत के साथ संजीव बहस कर रहे थे और वीडियो तेजी से वारयल हुआ था।

विराट कोहली (49) और कप्तान रजत पाटीदार (27) ने पिच और एलएसजी के गेंदबाजों पर पकड़ बना ली, जिसके बाद मेजबान टीम ने 29 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। कोलाही ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और आरसीबी ने फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद भी जल्दी ही वापसी कर ली।

प्रिंस यादव के एक ओवर में चार चौके लगाने वाले कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, जिसमें पडिक्कल ने आउट होने से पहले 10 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, पूर्व कप्तान एक और आईपीएल अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर निकोलस पूरन को कैच दे बैठे।

लेकिन पाटीदार ने छक्कों की झड़ी लगाना जारी रखा - मोहम्मद शमी की गेंदों पर लगातार दो और प्रिंस यादव की गेंद पर एक छक्का लगाया - जिससे आरसीबी ने लक्ष्य को काफी हद तक कम कर दिया। पाटीदार और जितेश शर्मा लक्ष्य को जल्दी हासिल करने की कोशिश में आउट हो गए, लेकिन तब तक वे मैच जीतने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन कर चुके थे।

बल्लेबाजों के आने से पहले ही, सलाम (4/24), भुवनेश्वर (3/27) और हेज़लवुड (1/20) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी पर बढ़त बना ली थी। हेज़लवुड ने भले ही सिर्फ एक विकेट लिया हो, लेकिन पावरप्ले में नई गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन ने एलएसजी को मात्र 146 रनों पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

Open in app