लाइव न्यूज़ :

यूनाइटेड एयरलाइंस पुराने विमानों को बदलने के लिए 270 जेट विमान खरीदेगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:45 IST

Open in App

वाशिंगटन 29 जून (एपी) अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस कोविड-19 महामारी के बाद तेजी से आगे बढ़ने के लिए अपने पुराने विमानों को बदलते हुए 200 बोइंग मैक्स जेट और 70 एयरबस विमानों को खरीदेगी।

विषेशज्ञों के अनुसार विमान खरीदने का यह समझौता 30 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है। कंपनी को हालांकि विमानों की खरीद पर बड़ी छूट मिली हो सकती है।

कोविड-19 महामारी की बाद से यह वाणिज्यिक विमानों की अब तक की सबसे बड़ी खरीद में से एक हैं। यह समझौता विमानन कंपनियों को महामारी के कारण हुए नुकसान की भरपाई और वापसी की तरफ संकेत देता है।

विमानों की खरीद का यह समझौता विश्व के मुख्य विमान निर्माताओं में से एक बोइंग के लिए बड़ी राहत है। जिसकी बिक्री दो बोईंग विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने और कोविड के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

एसेन्ड बाय सीरियम के विश्लेषक जॉर्ज दिमित्रॉफ ने कहा कि बोईंग को इस समझौते की जरुरत भी थी। यूनाइटेड एयरलाइन्स को इस समझौते पर भारी छूट मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस खरीद से विमानों की कीमतें मजबूत होंगी। मुझे लगता है कि यूनाइटेड एयरलाइंस को शायद अंतिम अच्छे मूल्य निर्धारण का लाभ मिला है।’’

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह 270 विमानों के खरीद समझौते में 50 मैक्स8 जेट, 150 हल्के बड़े मैक्स और 70 एयरबस ए321 नियोस विमान खरीदेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम