लाइव न्यूज़ :

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 1,526 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर में समाप्त तिमाही का एकल आधार पर शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 1,526.12 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 516.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने मंगलवार को बताया कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 20,683.95 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही 20,182.62 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 3,723.76 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 4,242.45 करोड़ रुपये था।

सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 12.64 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 14.71 प्रतिशत थीं।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 95,796.90 करोड़ रुपये से घटकर 80,211.73 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए मामूली बढ़कर 4.61 प्रतिशत या 26,786.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 4.13 प्रतिशत या 23,894.35 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 183 प्रतिशत के उछाल से 1,510.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 533.87 करोड़ रुपये था।

इस दौरान बैंक की एकीकृत आय 20,910.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,621.87 करोड़ रुपये हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम