लाइव न्यूज़ :

आयकर छापेमारी में कर्नाटक के निर्माण समूह की 70 करोड़ की अघोषित आय का पता चला

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर, आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक अग्रणी निर्माण समूह पर हाल ही में डाले गए छापे में 70 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि आयकर विभाग के तलाशी अभियान के दौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी आय के बारे में पता चला है। कंपनी ने इसे अपनी अघोषित आय के तौर पर स्वीकार भी कर लिया है।

आयकर विभाग ने गत 28 अक्टूबर को इस निर्माण कंपनी के उत्तर कर्नाटक स्थित कई ठिकानों की तलाशी के लिए अभियान चलाया था।

आयकर विभाग की नीति-निर्धारक संस्था सीबीडीटी ने बताया कि यह निर्माण समूह कच्चे माल की खरीद, श्रमिकों पर आने वाली लागत और छोटे ठेकेदारों को भुगतान से जुड़े 'फर्जी' कागजात पेश कर अपने मुनाफे को 'दबाने' की कोशिश करता रहा है।

जब्त दस्तावेजों की पड़ताल से पता चला है कि निर्माण सामग्रियों के वेंडरों एवं आपूर्तिकर्ताओं से समूह के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति ने बेहिसाबी नकद राशि ली है। समूह ने अपने अधिकारियों के रिश्तेदारों, दोस्तों एवं कर्मचारियों को भी उप-ठेकेदारों के तौर पर दिखाया जबकि उनके पास निर्माण कार्यों की कोई क्षमता एवं योग्यता नहीं थी।

सीबीडीटी के मुताबिक, आयकर विभाग के तलाशी अभियान से पता चला है कि यह निर्माण समूह इस तरह के लेनदेन से बेहिसाबी नकदी जुटा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन