लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सरकार ने महामारी से प्रभावित गरीबों के लिए 579 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:13 IST

Open in App

अगरतला, 27 मई त्रिपुरा सरकार ने बृहस्पतिवार को महामारी से प्रभावित हुए गरीबों के लिए 579 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की जिसमें मनरेगा के तहत रोजगार सृजन और वित्तीय सहायता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब ने यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर खुमुल्वंग के अपने दौरे में यह घोषणा की। खुमुल्वंग त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद का मुख्यालय है।

चूंकि लोगों को कोविड-19 की स्थिति के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कानून (मनरेगा) के तहत 332 करोड़ रुपये के रोजगार का सृजन करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात लाख जरूरतमंद परिवारों को 1,000 रुपसे की एकबारगी सहायता और राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जहां प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये कुल 70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, वहीं गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च किया जाएगा।

राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं सहित चार लाख से ज्यादा लाभार्थियों को दो महीने की अग्रिम सामाजिक पेंशन देगी और उसने त्रिपुरा शहरी रोजगार कार्यक्रम (टीयूईपी) के तहत गरीबों के लिए 24 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम