लाइव न्यूज़ :

टोरेंट पावर को मार्च तिमाही में 398 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टोरेंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 398.10 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 273.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

टोरेंट पावर की कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 3,116.54 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की इसी तिमााही में 3,020.84 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,295.87 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 1,178.88 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय आलोच्य वित्त वर्ष में घटकर 12,314.47 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 13,818.22 करोड़ रुपये थी।

टोरेंट पावर के निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 10 रुपये के शेयर पर 5.50 रुपये प्रति इक्विटी अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम