लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर की तीन डिस्टिलियरी ने 2020-21 में 6.73 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 12:41 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 26 जुलाई जिले की तीन डिस्टिलियरी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 6.73 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन किया।

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 2023 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय किया है।

मुजफ्फरनगर के जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने कहा कि तीन डिस्टिलरी ने 2020-21 के दौरान जिले में 6.73 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया।

त्रिवेणी एल्को ने 4.30 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया, जबकि टिकौला चीनी मिल और मंसूरपुर डिस्टिलरी का उत्पादन क्रमशः 1.12 करोड़ लीटर और 1.31 करोड़ लीटर रहा।

प्रकाश ने कहा कि इन इकाइयों की इथेनॉल उत्पादन क्षमता 10.97 करोड़ लीटर प्रति वर्ष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम