लाइव न्यूज़ :

डीबीटी के जरिये की जाने वाली लेन-देन संख्या 37 प्रतिशत बढ़कर 3.9 करोड़ पर पहुंची : गर्ग

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई 16 जुलाई प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना (डीबीटी) के जरिये की जाने वाली लेन-देन संख्या 2020 के 2.8 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष अबतक 37 प्रतिशत बढ़कर 3.9 लाख करोड़ पर पहुंच गई। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी सौरभ गर्ग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गर्ग ने इकोनॉमिक टाइम्स अखबार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि डीबीटी के जरिये की जाने वाली लेनदेन संख्या 2020 से लेकर अबतक 37 प्रतिशत बढ़कर 3.9 लाख करोड़ पर पहुंच गई है।

इसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शहरी विकास और आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र ने डीबीटी योजना के तहत इस साल अब तक 68,903 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है। उन्होंने इस संबंध में हालांकि कोई अधिक जानकारी या पिछले आंकड़े नहीं दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्तीय समावेशन की दिशा में कई कदम उठाए हैं। विशेष रूप से बैंक खाता खोलने के अभियान के लिए जिससे अब 42 करोड़ खाते खोलने में मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि डीबीटी से नकद लाभ को सीधे लाभार्थी के खाते में जमा करना सुनिश्चित होता है। इसके जरिये धनराशि को अन्‍यत्र भेजने से मुक्ति मिलती है और दक्षता बढ़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में