लाइव न्यूज़ :

अठारह वर्ष से ऊपर सभी के टीकाकरण की लागत 67,193 करोड़ रुपये, जीडीपी का 0.36 प्रतिशत: इंडिया रेटिंग्स

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोविड-19 के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के टीकाकरण की लागत 67,193 करोड़ रुपये होगी, जिसमें से कुल मिलाकर राज्यों पर 46,323 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 की दूसरी लहर देश में तेजी से बढ़ी है, जिसके बाद सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण का दायरा व्यापक करने की घोषणा की। इसके तहत, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति एक मई से कोविड-19 टीके की खुराक प्राप्त करने के पात्र होंगे।

इंडिया रेंटिग्स का कहना है, ‘‘इसका मतलब है कि 133.26 करोड़ की कुल आबादी में से जो अब टीकाकरण के लिए पात्र जनसंख्या होगी उसकी संख्या 84.19 करोड़ है।’’

इंडिया रेटिंग्स की गणना के अनुसार ‘‘इस काम पर 67,193 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है, जो जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 0.36 प्रतिशत बैठता है। जिसमें से केंद्र सरकार 20,870 करोड़ रुपये और सभी राज्य सरकारों पर सामूहिक रूप से 46,323 करोड़ रुपये खर्च आयेगा।’’

सरकार ने कोरोना वायरस टीके के मूल्य निर्धारण, खरीद, पात्रता और प्रशासन को लचीला बनाया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों को निर्माताओं से सीधे अतिरिक्त कोविड-19 टीके लेने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम