लाइव न्यूज़ :

असम में चाय विनिर्माता छोटे चाय उत्पादकों को न्यूनतम तय मूल्य देने को तैयार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 जुलाई असम क्रीत पत्ती चाय विनिर्माता संघ ने कहा है कि वह छोटे चाय उत्पादकों को हरी चाय की पत्तियों के लिए न्यूनतम तय मूल्य देने को तैयार है लेकिन साथ ही वह चाय बोर्ड द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाली चाय पत्ती ही खरीदेगा।

संघ ने कहा कि इस फैसले का मकसद उत्पादकों को उचित कीमत देने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

असम क्रीत पत्ती चाय विनिर्माता संघ के अध्यक्ष चंद कुमार गोहेन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रविवार को डिब्रूगढ़ में एक बैठक में आम सहमति से यह निर्णय किया गया और निर्णय 27 जुलाई से प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कारखानों से अनुरोध किया गया है कि वे अच्छी गुणवत्ता वाली पत्तियों को ही स्वीकार करने के चाय बोर्ड के मानदंडों का पालन करें, जो वजन के हिसाब से 65 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम