लाइव न्यूज़ :

कोविड इलाज के लिए प्रतिदिन 300 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है टाटा स्टील: सीईओ

By भाषा | Updated: April 19, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल टाटा स्टील कोविड के इलाज के लिए अपने संयंत्रों से प्रतिदिन 300 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नरेंद्रन ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के छठे राष्ट्रीय लीडरशिप सम्मेलन के वर्चुअल सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम झारखंड में अस्पतालों को प्रतिदिन 200 से 300 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके अलावा हमने अपने संयंत्र से उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा को भी आपूर्ति शुरू की है। केंद्र के साथ संयोजन में प. बंगाल को भी आपूर्ति की जा रही है।’’

इस्पात की कीमतों पर नरेंद्रन ने कहा कि इसके दाम ऊपर बने हुए हैं और ये संभवत: पिछले दशक से अधिक हैं।

जहां हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) का दाम भारत में 58,000 रुपये प्रति टन पर है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अप्रैल को इस्पात के दाम 735 से 740 डॉलर प्रति टन थे।

नरेंद्रन ने कहा, ‘‘हमें आज की इस्पात कीमतों से रोमांचित होने की जरूरत नहीं है। हमारा अनुमान है कि अगले दशक में इस्पात के दाम पिछले दशक की तुलना में ऊंचे रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में