लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने वाहन ऋण के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के ग्राहकों को ऋण का विकल्प प्रदान करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत बीओआई टाटा मोटर्स के ग्राहकों को 6.85 प्रतिशत के निचले स्तर से शुरू होनी वाली ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराएगा।

इसके अलावा इस योजना के तहत वाहन की कुल लागत पर अधिकतम 90 प्रतिशत ऋण दिया जाएगा, जिसमें बीमा और पंजीकरण भी शामिल होंगे।

कंपनी ने कहा कि ग्राहक सात साल की भुगतान अवधि पर 1,502 रुपये प्रति लाख से शुरू होने वाली मासिक किस्त (ईएमआई) का विकल्प भी चुन सकते हैं।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई (बिक्री, विपणन, कस्टमर केयर) के उपाध्यक्ष राजन अंबा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी हमारे ‘फाइनेंस ईजी फेस्टिवल’ के अनुरूप है, जिसमें हम भारत भर में कई वित्तपोषण साझेदार के साथ भागीदारी करते हैं ताकि कारों के मालिकाना हक को सुलभ बनाया जा सके।’’

बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के तहत पारंपरिक कारों और एसयूवी की नई फोरएवर रेंज के खरीदारों को लाभ होगा। इसके अलावा देशभर में व्यक्तिगत खंड में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को इस पेशकश का लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम