लाइव न्यूज़ :

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने नीरज चोपड़ा को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने बुधवार को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने चोपड़ा के साथ कई साल का करार किया है।

कंपनी ने कहा कि चोपड़ा को ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने का मकसद पॉलिसीधारकों के बीच स्वास्थ्य और रखरखाव को बढ़ावा देना है तथा दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में पैठ बढ़ाना है।

चोपड़ा ने हाल ही में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

टाटा एआईए ने कहा कि चोपड़ा के साथ साझेदारी, एक बहु-वर्षीय ब्रांड साझेदारी है।

अगले कुछ साल में चोपड़ा देशभर में अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ जीवन सुरक्षा और स्वास्थ्य और कल्याण समाधान प्रदान करने में टाटा एआईए के प्रयासों में सहयोग करेंगे। कंपनी ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 महामारी ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता को और बढ़ा दिया है।

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वितरण अधिकारी वेंकी अय्यर ने कहा कि सेना में विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) विजेता चोपड़ा उत्कृष्टता और राष्ट्र की सेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम