लाइव न्यूज़ :

सनफ्लैग आयरन एंड स्टील ने महाराष्ट्र के कोयला ब्लॉक के लिये सर्वाधिक ऊंची बोली लगायी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त महाराष्ट्र में वाणिज्यिक उपयोग के लिये कोयला खदानों की नीलामी में सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी लि. सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोयला नीलामी के तहत दूसरे दौर की बोली के दूसरे दिन झारखंड में एक और कोयला ब्लॉक के लिए श्रीसत्य माइंस प्राइवेट लिमिटेड सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी।

सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी ने महाराष्ट्र में भिवकुंड कोयला खदान के आरक्षित मूल्य पर नौ प्रतिशत अधिक की बोली लगायी जबकि श्रीसत्य माइन्स प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड में रौता बंद खदान के लिए आरक्षित मूल्य पर 75.50 प्रतिशत की बोली लगायी।

बयान के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के दूसरे दिन दो कोयला खदानों (एक महाराष्ट्र और एक झारखंड में) को रखा गया था।

इन कोयला खदानों के लिये बोली जमा करने वाले बोलीदाताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

बोलीदाताओं की तकनीकी बोलियों का आकलन किया गया था और तकनीकी रूप से पात्र बोलीदाताओं को छांटा गया था।

उसके बाद, कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी सोमवार को शुरू की।

ई-नीलामी प्रक्रिया बुधवार को पूरी होगी।

सोमवार को तीन कोयला खदानों (महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक) की नीलामी की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम